कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अब त्रिपुरा में चुनाव है। वहां भी गृहमंत्री बस राम मंदिर का ही मुद्दा उठाते हैं। वहां कहते हैं कि जल्द राम मंदिर का उद्घाटन होगा, क्या वो राम मंदिर के कोई पुजारी या महंत हैं, जो हर जगह ये ही मुद्दा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घोषणा साधु-संतों को करनी चाहिए। गृह मंत्री के तौर पर शाह का जो कर्तव्य है, उन्हें उस पर ध्यान देना चाहिए।