विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन दाखिल करने के दौर में बॉलीवुड का तड़का भी लगने लगा है। कानपुर देहात के सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी प्रभाकर पांडे सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी के साथ नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे। पर्चा दाखिल करने के बाद महिमा चौधरी प्रत्याशी प्रभाकर पांडे के साथ सड़क पर निकल पड़ीं, जिन्हें देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। भीड़ का फायदा उठाते हुए महिमा चौधरी ने लोगों से प्रभाकर पांडे के लिए वोट की अपील कर डाली। महिमा चौधरी ने प्रभाकर पांडे को अपना दोस्त बताते हुए लोगों से उनका समर्थन करने की अपील की।