महाराष्ट्र के सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी। राज्यपाल की भूमिका पर भी सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल। कोर्ट ने पूछा- 'महाराष्ट्र में तीन साल का गठबंधन एक रात में कैसे टूटा?' महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे बनाम उद्धव ठाकरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को संविधान पीठ ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने बीते साल जून में हुए महाराष्ट्र के सियासी संकट में राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बुधवार को अहम टिप्पणी की।