महाराष्ट्र में अजित पवार के शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद से विभागों के बंटवारे पर चल रही खींचतान दिल्ली पहुंच गई है। देवेंद्र फडणवीस और सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल बुधवार शाम दिल्ली पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बताया गया है कि दोनों नेताओं ने अमित शाह के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की।