Maharashtra New CM Update: महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आए करीब एक हफ्ते का समय होने जा रहा है, लेकिन अभी तक राज्य के नए सीएम के नाम पर संशय बरकार है। अब इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने तंज कसा है। संजय राउत ने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे के फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं और बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का भविष्य कभी भी दिल्ली में तय नहीं हुआ।