प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ मामले में सरकार ने आधिकारिक आंकड़ा जारी कर दिया। इस भगदड़ में 30 की मौत, 60 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 25 की पहचान भी हो गई है। महाकुंभ मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है।