ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर यूपी पुलिस के एक दारोगा पर गुंडई का आरोप है। आरोप के मुताबिक दारोगा ने टोल प्लाजा के कर्मियों को थप्पड़ मारा साथ ही बैरियर को भी खोल कर कई गाड़ियों को पास करवा दिया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।