नोट बैन के मुद्दे पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लखनऊ के 1090 चौराहे से ममता बनर्जी पीएम पर जमकर बरसीं और उन्हें तानाशाह करार दिया। ममता ने नोटबंदी को मोदी का बड़ा घोटाला बताते हुए कहा, नोट बैन का आखिरी दम तक विरोध करती रहूंगी, दम हो तो गिरफ्तार करो।