फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Firecracker Factory Explosion: लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में धमाका, दहला पूरा इलाका

Sun, 31 Aug 2025 04:11 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया और जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घरों से निकलकर मौके की तरफ भागे। स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया। यह घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल लोगों को अस्पताल भेजा। घटना में करीब सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। जबकि करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। 

कुछ घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दूर तक विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल लोगों निकाला गया। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर 12.00 बजे थाना गुडंबा पर सूचना प्राप्त हुई कि बेहटा में एक मकान में विस्फोट हुआ है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हो गए बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर उच्चाधिकारीगण मौजूद हैं।

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाक जी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीम और एसडीआरएफ मौके पर आ गई थी। धमाके की वजह की जांच के लिए पुलिस और फायर सर्विस डिपार्टमेंट की भी टीम मौके पर है। जिस इमारत में धमाका हुआ है, वह पूरी तरह से ध्वत हो गई है। अगल-बगल की बिल्डिंग भी ब्लास्ट के प्रभाव से डैमेज हो गए हैं। 

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें