उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिस डायल 100 सेवा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, उसकी पोल एक बार फिर खुल गई। हुआ ये कि इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में एक महिला बैंक से रुपये निकाल कर निकल रही थी, तभी बाइकसवार दो युवक उसका बैग छीन कर भाग निकले। पीड़ित महिला ने 100 नंबर पर डायल किया लेकिन पुलिस की कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने सिविल लाइंस थाने में आकर एफआईआर दर्ज कराई।