रविवार को दोपहर 1 बजे के करीब उन्नाव स्टेशन के पास उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की 11 बोगियां तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गईं। हादसा होता देख कुछ यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदकर भागने लगे। ट्रेन डिरेल की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।