फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा पर भड़के लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला तो प्रियंका गांधी ने किया पलटवार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को फटकार लगाई। दरअसल, सदन की सदस्यता की शपथ लेने के बाद शशि थरूर ने 'जय हिंद, जय संविधान' का नारा लगाया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने भी 'जय संविधान' का नारा लगाया। इस बीच ओम बिरला ने टिप्पणी की कि वह पहले से ही संविधान की शपथ ले रहे हैं। इस पर रोहतक से सांसद हुड्डा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को इस पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई सलाह न दें कि मुझे किस पर आपत्ति करनी चाहिए या किस पर नहीं। आप अपनी सीट पर बैठ जाइए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि क्या संसद में कोई 'जय संविधान' नहीं कह सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें