फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laxmi Nagar Crime: 'थार वाले बदमाशों' की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, कपड़े उतारकर बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 05 Jan 2026 05:15 PM IST

Laxmi Nagar Crime: देश की राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। लक्ष्मी नगर इलाके में 2 जनवरी को हुई एक खौफनाक घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दबंगों के एक गिरोह ने एक बाप-बेटे को न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि युवक को नंगा कर सड़क पर घसीटते हुए पीटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हैरत की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दबंग युवक को घसीटते रहे, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे। इस बर्बरता का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की हैवानियत साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में 5-6 बदमाश बेखौफ हमला करते दिख रहे हैं, जबकि आसपास की भीड़ तमाशबीन बनी रही।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें