पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर डिसइंगेजमेंट यानी सैन्य विघटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देपसांग और डेमचॉक में स्थानीय कमांडर स्तर की मीटिंग 22 अक्तूबर से शुरू हुई। इस मीटिंग के बाद डेमचॉक में दोनों तरफ से एक-एक टेंट हटाया गया और गुरुवार को कुछ अस्थायी संरचनाओं को भी तोड़ा गया। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्ती को लेकर बीते दिनों एक अहम समझौता हुआ। विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने सीमा पर तनाव घटाने की दिशा में इसे बड़ी पहल बताया। डेमचॉक में भारतीय सैनिक चार्डिंग नाले के पश्चिम की तरफ पीछे की ओर जा रहे हैं और चीनी सैनिक नाले के दूसरी तरफ यानी पूरब की तरफ वापस जा रहे हैं।