महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग लिखने के बाद विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा फिलहाल पुडुचेरी में हैं। उन्हें मुंबई पुलिस ने 31 मार्च को पूछताछ के लिए खार पुलिस स्टेशन बुलाया है। पुलिस अभी तक कुणाल को दो समन जारी कर चुकी है। मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एक शो के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए एफआईआर दर्ज की है।