प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दादा का नाम मूलचंद मगनलाल मोदी था। उनके छह बेटे दामोदर दास मोदी, नरसिंहदास मोदी, नरोत्तमभाई मोदी, जगजीवनदास मोदी, कांतीलाल और जयंतीलाल मोदी थे। पीएम मोदी के चाचा जयंतीलाल की बेटी लीना बेन के पति विसनगर में बस कंडक्टर थे। पीएम मोदी का परिवार काफी आर्थिक तंगी से गुजरा। कई बार खुद पीएम इसका जिक्र कर चुके हैं।