कर्नाटक में चुनावी सरगर्मियां बेहद तेज हो चुकी हैं। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस किसी भी तरह से एक दूसरे को मात देना चाहते हैं बल्कि एक दूसरे के गढ़ में सेंध भी लगाना चाहते हैं। ऐसी ही एक सीट है शिकारीपुरा, जहां कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही बीजेपी के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा का शिकार करना चाहती हैं। आइए डालते हैं एक नजर बीएस येदियुरप्पा के गढ़ शिकारीपुरा पर।