फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa Accident: मूर्ति के साथ नदी में कैसे समा गए 11 लोग? जानें खंडवा में क्या हुआ

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 03 Oct 2025 08:55 AM IST

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दर्दनाक बड़ा हादसा हो गई हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई हैं। इसमें 8 बच्चियों सहित 11 लोगों को जान चली गईं। बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक हादसाआबना नदी के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली जामली में डैम के ऊपर से जा रही थी। पुलिया पर खड़ी होने के दौरान इसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलटकर तालाब में गिर गई। हादसे में 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाल गया। इन सबके बीच पीएम मोदी ने भी मुआवजे का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खंडवा हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। इधर  मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि और उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तालाब से बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. चश्मदीदों के मुताबिक दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पर खड़ी थी, तभी अचानक पलटकर तालाब में गिर गई.
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें