पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामला लगातार गहराता जा रहा है... ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई की मौत के बाद से ये मामला और भी पेचीदा हो गया है... ऐसे में रौशन आनंद के भाई की मौत को लेकर खान सर को घेरा जा रहा है... हालांकि रौशन आनंद को जमानत मिल गयी है... सोमवार को कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी करते हुए बेल को मंजूरी दी... इससे पहले लगातार दो बार इस मामले पर सुनवाई टल चुकी थी, जिसके कारण हर किसी की निगाहें इस फैसले पर टिकी हुई थीं.... इसी बीच अब रोशन आनंद के वकील का बड़ा बयान सामने आया है... वकील निरंजन सिंह ने रोशन आनंद के भाई की मौत का मामला खान सर से जोड़ा है... इसके साथ ही निशाना साधते हुए कहा कि जिसको कुछ पता ही नहीं था उसको जेल भेज दिया गया... सुनिए आप भी अधिवक्ता ने और क्या कुछ कहा है...