फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keralam New CM : वीडी सतीशन को मिलेगी कमान, सीएम की रेस में केसी वेणुगोपाल कैसे रह गए पीछे?

Thu, 14 May 2026 04:18 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

केरल में आखिरकार कई दिनों की राजनीतिक हलचल, बैठकों और अंदरूनी खींचतान के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले ही लिया है। बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व ने वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री चुना है। गुरुवार को वीडी सतीशन के नाम की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई... इसके साथ ही राज्य की राजनीति में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत मानी जा रही है। बता दें कि वीडी सतीशन के नाम का एलान केरल के चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद किया गया है। दरअसल, केरल में इस दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर टकराव जारी था। वहीं दूसरी तरफ सीएम पद की रेस में वीडी सतीशन के अलावा केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथाला का नाम था। हालांकि, जमीनी स्तर के नेता रहे वीडी सतीशन अंतत इस रेस में सबसे आगे निकल गए। लेकिन अब सत्ता के गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर केसी वेणुगोपाल को सीएम पद के लिए क्यों नहीं चुना गया... राहुल गांधी के करीबी होकर भी कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आखिर सीएम की रेस में पीछे कैसे रह गए..?
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें