फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 से पहले बने वाहनों में E20 Fuel पर केजरीवाल के दो बड़े सवाल, कंपनियों से मांगा जवाब

Wed, 08 Jul 2026 03:00 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर E-20 ईंधन को लेकर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि मारुति, टोयोटा और हीरो को अलग से पत्र भेजा गया है, क्योंकि इन कंपनियों ने सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि E-20 ईंधन से पुराने वाहनों को कोई दिक्कत नहीं होगी। जबकि इन कंपनियों की ओनर मैनुअल में पुराने वाहनों के लिए E-10 से अधिक इथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है।

केजरीवाल ने कंपनियों से पूछा है कि क्या 2023 से पहले बने उनके वाहनों में E-20 ईंधन का सुरक्षित इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि यदि E-20 के इस्तेमाल से माइलेज में 5 प्रतिशत से अधिक की कमी आती है या वाहन के किसी पुर्जे को नुकसान होता है, तो क्या संबंधित कंपनी उपभोक्ताओं को मुआवजा देगी। उन्होंने कंपनियों से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें