सोमवार को गुरदासपुर बॉर्डर पर ननकाना साहिब के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘फरिश्ता’ बता दिया। सिद्धू के इस बयान को लेकर पूरा विपक्ष बिफर गया है। बवाल इसलिए भी बढ़ा है क्योंकि नवजोत सिद्धू ने 28 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास में पाकिस्तान जाने का न्यौता भी स्वीकार किया है।