फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Politics: क्या सीएम सिद्धारमैया इस दिन डीके शिवकुमार के साथ बैठक के बाद देंगे इस्तीफा?

Wed, 27 May 2026 01:57 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नाटक की राजनीति इस समय बेहद अहम मोड़ पर खड़ी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलों ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को मुख्यमंत्री राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इससे पहले उनकी और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस के भीतर लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन और ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की चर्चा चल रही थी, जिसके बाद अब सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं तेज होती दिखाई दे रही हैं। वहीं पार्टी नेतृत्व लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी इस मुद्दे पर पार्टी का पक्ष साफ कर सकते हैं। दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए इसे सत्ता संघर्ष बताया है। अब सबकी नजर गुरुवार के घटनाक्रम पर टिकी है कि क्या कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिलेगा या कांग्रेस कोई नया राजनीतिक फॉर्मूला सामने लाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें