फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka MLC Election Result : सीएम डीके शिवकुमार ने पलटी बाजी, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा को झटका!

Sat, 20 Jun 2026 03:50 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

एक तरफ जहां झारखंड में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। तो दूसरी तरफ कर्नाटक में हुए विधान परिषद के चुनाव में पार्टी को मिली जीत ने जरूर उसे राहत दी है... कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के लिए चुनाव हुए... जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज की है... गुरुवार को मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणामों में कांग्रेस स्पष्ट रूप से सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी... वहीं भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की, जबकि जनता दल (सेक्युलर) अपनी सीट बचाने में नाकाम रही और उसके उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा... हालांकि जिस तरह झारखंड में कांग्रेस को झटका लगा है और क्रॉस वोटिंग की बात कही जा रही है ठीक उसी तरह कर्नाटक में भाजपा को जोर का झटका लगा है... कर्नाटक में भाजपा को उसकी ही पार्टी के विधायकों ने धोखा दे दिया है... या ये कह सकते हैं कि झारखंड का बदला डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में भाजपा से ले लिया है... 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें