फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election 2023: इंदिरा का जिक्र कर प्रियंका गांधी ने राहुल के लिए की भावुक अपील

Thu, 27 Apr 2023 03:25 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

प्रियंका गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, जिस तरह से झूठे मामलों में फंसाकर भाई राहुल गांधी को संसद से बाहर किया गया है, 45 वर्ष पहले दादी इंदिरा के साथ भी ऐसा ही किया गया था। तब चिक्कमगलुरु के लोगों ने उन्हें फिर से संसद में पहुंचाया था। आज इसी तरह उनके पोते राहुल को भी झूठे मामले में संसद से बाहर किया गया है। प्रियंका ने कहा, राहुल और मेरे पूरे परिवार को पूरा भरोसा है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। भगवान का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा, क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह शृंगेरी में देवी शारदंबा की पूजा करने के बाद शंकराचार्य से मिलीं। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि संघर्ष के दौर में इंदिरा गांधी भी यहां आई थीं। उस दिन भी आज की ही तरह बारिश हो रही थी, यह शुभ संकेत होता है। आज फिर से तुम्हारा परिवार मुश्किल में है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें