कांग्रेस ने कई लुभावने वादे भी किए हैं। काग्रेस ने रोजगार, बिजली, पानी, किसानों और गरीबों को आर्थिक मदद देने जैसे कई बड़े वादे किए हैं। वहीं, राहुल गांधी ने भी बीते दिनों कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि, उनकी पार्टी कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आएगी और नई सरकार अपने चुनावी वादों को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही औपचारिक रूप से मंजूरी देगी।