कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से अभी सीएम कैंडीडेट का एलान नहीं किया है...लेकिन लेकिन पूर्व सीएम और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया की चाहत शायद ही किसी से छिपी हो...और अब उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया वरुणा सीट से पिता सिद्धारमैया को जिताने के लिए अलग रणनीति बनाई ! भले कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी अपने पत्ते तो नहीं खोले, लेकिन विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने शनिवार को बड़ा बयान दिया और चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया.. पिता को फिर से सीएम बनने की इच्छा व्यक्त की..यतींद्र के इस बयान के बाद कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस चीफ डी के शिवकुमार के बीच खींचतान सार्वजनिक हो गई है. डीके शिवकुमार भी राज्य में मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखते हैं.