देश में लगातार बढ़ रही नफरती बयानों यानी हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजनीति में नफरती भाषण पर की गई टिप्पणी के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि यह कुछ लोगों के लिए चांद मांगने जैसा है, जिनकी राजनीति नफरत पर आधारित है।