कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए गए बयान को लेकर संसद से लेकर बाहर तक लगातार चर्चा हो रही है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मांग है कि राहुल गांधी अपने लंदन में दिए बयानों को लेकर सदन में आकर माफी मांगें। वहीं, संसद के बाहर कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। कपिल सिब्बल ने कहा कि, "देश या विदेश में सरकार की आलोचना करना देशद्रोही होना नहीं है"