फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack on Delhi CM Rekha Gupta: हमलावर पर कपिल मिश्रा ने क्या कहा सुनिए

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 20 Aug 2025 12:54 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई है. 41 साल का आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस बीच आरोपी की मां भी सामने आई हैं. उन्होंने बताया कि उनका बेटा डॉग लवर है और दिल्ली में आवारा कुत्तों पर रेखा गुप्ता सरकार के एक्शन से नाराज था. दरअसल रेखा गुप्ता आज अपने कैंप ऑफिस पर जनसुनवाई कर रही थी, तभी उन पर इस शख्स ने हमला कर दिया. इससे वहां अफरातफरी मच गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम आवास पर बुधवार सुबह जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज करने लगा. हालांकि वीरेंद्र सतदेवा के मुताबिक रेखा गुप्ता को धकियाया गया था। इन सबके बीच कपिल मिश्रा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की है।  दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि ये साधारण हमला नहीं है, नफरत से भरा हुआ हमला है। मुख्यमंत्री को जमीन पर गिराकर मारने का प्रयास किया गया है। इस व्यक्ति ने पहले रेकी की थी, वीडियो बनाये थे। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है कि क्या हमले में और भी लोग शामिल हैं? वहीं प्रवेश साहिब वर्मा ने कहा है कि अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। जनसुनवाई का कार्यक्रम लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम है, जहां जनता अपने सवाल और संदेह बिना किसी डर या बाधा के मुख्यमंत्री तक पंहुचा पाती है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें