कानपुर में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने युवक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया। इस घटना से आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और पूरा हाइवे जाम कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय विधायक अजय कपूर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। तब कहीं जाकर ट्रैफिक सामान्य हो पाया। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में ले लिया ।