Naveen Jindal Daughter Wedding: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, बीजेपी सांसद कंगना रनौत और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीनों महिला सांसद नवीन जिंदल की बेटी की शादी में एक ही स्टेज पर एक साथ फिल्मी अंदाज में डांस करते हुए नजर आए।
तीनों ने फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक लोकप्रिय गाने पर डांस किया। वीडियो में 'दीवानी-दीवानी' गाने पर कंगना रनौत को महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ डांस करते दिखाया गया है, जबकि नवीन जिंदल बीच में नजर आते हैं। डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी सभी को एक साथ नाचते देखकर हैरान हो रहे हैं।