TMC Split News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद और विधायक बगावत कर चुके हैं। हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने भी ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दे दिया था कि वे अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनमें से किसी एक को चुन लें। हालांकि, अब कल्याण बनर्जी के सुर बदल गए हैं और उन्होंने अभिषेक को माफ करने की बात कही है।
कल्याण बनर्जी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "वो मेरे बेटे की तरह हैं। पिता का कर्तव्य है कि वह बेटे की सभी गलतियों को माफ कर दे। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई, जहां विपक्ष का पूरी तरह से सफाया हो गया हो। यह मुख्यमंत्री प्रतिशोध की भावना से ग्रस्त है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।"