मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नामांकन दाखिल किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनावी हलफनामे से कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। गुना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया, उन्होंने इसके साथ ही अपनी संपत्ति का ब्योरा भी प्रस्तुत किया है।