फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubilee Hills Bypoll: असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का किया समर्थन

Tue, 21 Oct 2025 07:39 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jubilee Hills Bypoll: तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने उपचुनाव में जनता से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को वोट देने की अपील की है।

असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "जुबली हिल्स में उपचुनाव होने वाले हैं। रेवंत रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इस उपचुनाव से न तो सरकार बनेगी और न ही सरकार बदलेगी। दूसरी बात, जुबली हिल्स की जनता ने BRS के पूर्व विधायक को 10 साल दिए, लेकिन उन्होंने इसका कोई फायदा नहीं उठाया। जुबली हिल्स के किसी भी वार्ड में कोई विकास नहीं हुआ। तीसरी बात, वहाँ विकास के मुद्दे पर ही वोटिंग होनी चाहिए।"

ओवैसी ने कहा कि, "AIMIM जुबली हिल्स से कोई उम्मीदवार नहीं उतार रही है। हम जुबली हिल्स के लोगों से अपील करते हैं कि वे युवा नेता नवीन यादव (कांग्रेस उम्मीदवार) को वोट दें, ताकि वह जुबली हिल्स में विकास ला सकें। यह पार्टी का फैसला है। मौजूदा सरकार कम से कम 2.5-3 साल सत्ता में रहेगी, और इस उपचुनाव से कोई बदलाव नहीं होने वाला है। 2028 में जब विधानसभा चुनाव होंगे, तब आप देखेंगे कि AIMIM क्या करेगी"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें