फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Seat Sharing: जीतन राम मांझी ने दी BJP को धमकी! 15 सीटों पर फंसाया पेंच

Wed, 08 Oct 2025 04:05 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

जीतन राम मांझी ने एक ट्वीट किया है और ये ट्वीट सीधा सीटों की चाहत जाहिर कर रहा है। जीतन राम मांझी ने दिनकर की एक कविता शेयर की है। जीतन राम मांझी ने ट्वीट में लिखा है कि-“हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही ख़ुशी से खाएंगें, परिजन पे असी ना उठाएँगे”। उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए से कहीं कोई नाराजगी नहीं है। मैं सिर्फ अपना हक मांग रहा हूं। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर हम लोग एनडीए के नेताओं से आग्रह कर रहे हैं। आज हम यही कह रहे हैं कि 60 प्रतिशत स्कोरिंग सीट लाएं तो आठ सीट जीतकर आएं। इसलिए हम 15 सीट मांग रहे हैं। दरअसल कहा ये भी जा रहा है कि ये सीट शेयरिंग पहले ही हो जाता लेकिन बात ना बन पाने की वजह से सीट शेयरिंग में दिक्कत आ रही है। बीजेपी और जेडीयू के बीच अभी इसको लेकर किसी भी तरह की खींचतान नहीं है लेकिन चिराग की पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी से कोई बात नहीं बन पा रही है। आपको बता दें कि एनडीए के अंदर पहले ही चिराग पासवान की सीट डिमांड को लेकर पेच फंसा हुआ है, अब मांझी की यह सख्त बयानबाजी बीजेपी के लिए नई चुनौती लेकर आई है. बीजेपी मांझी को पुराने फॉर्मूले के तहत 7 सीटें देने की पेशकश कर चुकी है, लेकिन मांझी पुराने फॉर्मूले को “अपमानजनक” बताते हुए 15 सीटों पर अड़े हुए हैं.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें