झारखंड के पूर्व सीएम और सरायकेला विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी चंपई सोरेन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो फैसला लिया है, वह अच्छा फैसला है। आने वाले चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतरीन होगा और हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा मुझे जो भी काम देगी मैं वो करूंगा।