तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता नहीं रहीं...उनके निधन पर तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। अम्मा के नाम से महशूर जयललिता को चेन्नई के मरीना बीच पर दफनाया गया। एमजी रामचंद्रन की समाधि के करीब पूरे राजकीय सम्मान के साथ अम्मा का अंतिम संस्कार हुआ। अम्मा की करीबी शशिकला ने अम्मा की अंतिम रस्म पूरी की। अंतिम संस्कार से पहले अम्मा का पार्थिव शरीर राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सोमवार रात साढ़े 11 बजे अम्मा का निधन हो गया था।