डोडा में वाहन खाई में गिरने से बलिदान हुए 30 साल के सुधीर नरवाल का पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई, पत्नी रोते हुए बस एक ही बात बोलती रही कि आखिरी बार गले तो लगाने दो... सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए यमुनानगर जिले के गांव शेरपुर के सुधीर नरवाल का उनके गांव शेरपुर में अंतिम संस्कार किया गया। राजकीय सम्मान के साथ में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मौके पर कई बड़े नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।