फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Acid Attack News: बचपन की सहेली से हुआ मनमुटाव फेंक दिया एसिड, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

Mon, 30 Jun 2025 07:15 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

जबलपुर में एक ही कॉलोनी में रहने वाली दो सहेलियां आपस में साथ पढ़ती थीं, लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते उनकी बातचीत करीब एक माह से बंद थी। इसी रंजिश में एक युवती ने अपनी सहेली को घर के बाहर बुलाकर उस पर एसिड फेंक दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 सीएसपी एम. डी. नागोतिया के अनुसार, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अवधपुरी कॉलोनी निवासी श्रद्धा दास बीबीए की छात्रा है। उसी कॉलोनी में इशिता साहू भी रहती है और दोनों बचपन से सहेली हैं। दोनों ज्ञानगंगा कॉलेज में पढ़ती हैं। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जिसके कारण दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।

 रविवार रात करीब 8 बजे इशिता श्रद्धा के घर पहुंची और उसे टहलने चलने के लिए कहा। उसने सरप्राइज देने की बात कही। पहले तो श्रद्धा ने पढ़ाई का बहाना बनाकर जाने से मना कर दिया, लेकिन इशिता के बार-बार कहने पर वह बाहर आ गई। जैसे ही दोनों घर से बाहर निकलीं, इशिता ने जार में रखा एसिड श्रद्धा पर फेंक दिया। इससे श्रद्धा के आंख, मुंह, सीना और दोनों पैर झुलस गए। श्रद्धा के चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता बाहर आए और उसे तुरंत बाथरूम में ले जाकर पानी डाला। इसके बाद उसे मोहनलाल हरगोविंददास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएसपी नागोतिया ने बताया कि आरोपी युवती इशिता साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने सहेली से बातचीत बंद होने पर बदला लेने के लिए उस पर एसिड से हमला किया। आरोपी युवती ने पूछताछ में बताया कि उसने कॉलेज प्रैक्टिकल के लिए प्रयोग करने के नाम पर केमिकल दुकान से एसिड खरीदा था। पुलिस अब आरोपी युवती के बयान की जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार, अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय श्रद्धा दास और उसकी पड़ोसन इशिता साहू के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन पिछले एक महीने से दोनों के बीच बातचीत बंद थी, जिससे इशिता नाराज थी। बीती रात करीब 9 बजे इशिता एक जार में तेजाब लेकर श्रद्धा के घर पहुंची। उसने श्रद्धा को बाहर बुलाकर टहलने के लिए कहा, लेकिन श्रद्धा ने अपनी exam की तैयारी का हवाला देकर मना कर दिया। इसी बात से गुस्साई इशिता ने जार में रखा तेजाब श्रद्धा पर उड़ेल दिया। से श्रद्धा की चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। तेजाब की जलन से पीड़िता दर्द से तड़प रही थी। इस बीच, इशिता मौके से फरार हो गई। परिजनों ने तुरंत श्रद्धा को Hospital पहुंचाया, जहां उसे ICU में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें