घाटी में फैली अशांति को लेकर जम्मू-कश्मीर गवर्नर एन.एन वोहरा ने होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह से मुलाकात की। 40 मिनट चली इस मीटिंग में गवर्नर एन.एन वोहरा ने घाटी के जमीनी हालात की और इसके नियंत्रण पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक सीमापार से जारी लगातार घुसपैठ, अलगाववादी गतिविधियों और सड़कों पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जवानों से हुई बर्बरता की जानकारी दी और एलओसी पर लगातार जारी फायरिंग को लेकर भी चर्चा हुई।