कानपुर में आईटीबीपी के जवानों ने एक तरफ जहां धूमधाम से दिवाली मनाई तो वहीं दूसरी तरफ सरहद पर शहीद हुए साथी जवानों को याद करना भी नहीं भूले। जवानों ने सबसे पहले शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और फिर पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। सभी जवानों ने दिवाली के मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी भी की।