सूरत में आयकर विभाग ने चायवाले से फाइनेंसर बने किशोर भजियावाला नाम के शख्स के घर से करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। किशोर भजियावाला के पास से करोड़ों की नगदी समेत 2 किलो सोना और लगभग 50 किलो चांदी बरामद की है। इसके साथ ही इनकम टैक्स को जांच के दौरान ब्याज पर पैसे देने और वसूली के कई कागजात भी मिले हैं। किशोर के कई बैंकों में 30 खाते भी सामने आए हैं, सबसे बड़ी बात ये भी है कि नोटबंदी के बाद करीब सभी बैंकों के खातों में पैसे जमा किए गए हैं। किशोर भजियावाला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ में कई और खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।