शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने अपनी सफलता की एक और अमिट कहानी लिखी और PSLV सी 38 ने 31 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में सुरक्षित पहुंचा दिया। खास बात ये रही कि भारत ने अपने जिन सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में तैनात किया है, वो हमारे नापाक पड़ोसी की हर एक हरकत पर नजर रखेंगे यानी, अब पाकिस्तान की कोई भी गंदी चाल छिपी नहीं रहेगी।