अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे यूपी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने इसी कड़ी में गोरखपुर में 9वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई योगासन भी किए।