शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया... इसके लिए विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.... इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए... इस समारोह में कई वरिष्ठ नौसेना अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे... समारोह की अध्यक्षता खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की... इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि INS महेंद्रगिरि की खासियत क्या है ? और इसके नौसेना में शामिल होने से भारतीय नौसेना की कितनी ताकत बढ़ेगी... लेकिन उससे पहले सुनिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने INS महेंद्रगिरि को लेकर क्या कुछ कहा है...