इंदौर में एक बेकाबू ट्रक सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकराता और कुचलता चला गया। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि बहुत से लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फौरन नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। घटना इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर की है। हादसा दिल दहला देने वाला है। ये वीडियो जो आप देख रहे हैं, वो वहीं नजदीक के एक दुकान के बाहर लगी सीसीटीवी की है। इसमें आप साफ देख सकते हैं, कि कैसे एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े और गुजर रहे राहगीरों को एक के बाद एक टक्कर मार रहा है। वहीं इस घटना को लेकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए पूरी घटना को विस्तार से बताया है.
पुलिस ने तीन की मौत की पुष्टि कर दी है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि ट्रक एक किमी तक लोगों को घसीटता हुआ गया है। ट्रक की चपेट में कई रिक्शा और वाहन भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। एसीपी अमित सिंह ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रक का नंबर MP09 ZP 4069 है। ट्रक खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद भी बात करने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। DCP ज़ोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने कहा, "ड्राइवर बहुत ज़्यादा नशे में था और उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई और घिसटती चली गई। अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं...प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बाइक के नीचे आने से ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर पुलिस हिरासत में है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है.