देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों बड़े परिचालन संकट से जूझ रही है। बीते दो दिनों में इंडिगो की कई उड़ानें रद्द हुई है, जिससे लाखों यात्रियों को भारी परेशानी हुई। हालात ये रहे कि डीजीसीए ने इंडिगो के शीर्ष अधिकारियों को तलब कर जवाब मांगा है। इंडिगो ने डीजीसीए के एफडीटीएल नियमों के साथ ही तकनीकी गड़बड़ी को भी इस समस्या की वजह बताया। साथ ही कहा कि अभी ये परेशानी शुक्रवार तक जारी रह सकती है।