Sukhoi Su-30 MKI Crashes: असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुखद घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर बलिदान हो गए।
पुरवेश नागपुर के रहने वाले थे और अनुज गुरुग्राम के रहने वाले थे और जल्द ही अनकी शादी होने वाली थी। इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। तो ऐसे में हमारे इस वीडियो में देखिए कौन थे वो दोनों वीर पायलट, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया?