9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा, जिसे लेकर देश भर के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी तमाम पूर्व क्रिकेटरों और कोचों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।